क्या ज्यादा केले खाना हानिकारक हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 11:35

ज्यादा केला खाना भी हो सकता है हानिकारक, हो सकते हैं ये 5 साइड इफेक्ट्स -

ज्यादा केले खाने से नुकसान

1- मोटोपा बढ़ता है- ज्यादा केला खाने से आप मोटे भी हो सकते हैं. केले में फाइबर और नेचुरल शुगर होता है अगर आप इसे दूध के साथ खाते हैं तो वेट बढ़ता है.

2- पेट दर्द और एसिडिटी- खाली पेट केला खाने से पेट दर्द और गैस की समस्या भी हो सकती है. केले में स्टार्च होता है, तो इसे पचाने में समय लगता है. जिससे पेट दर्द की शिकायत होती है. कई लोगों को इससे उल्टी भी हो जाती है.

3- कब्ज की समस्या- पका केला खाने से पेट साफ होता है, लेकिन अगर केला थोड़ा भी कच्चा है तो उससे आपको कब्ज हो सकती है. केला खाने से मोशन टाइट हो जाता है. इसलिए कच्चा केला ना खाएं और पका हुआ केला भी एक लिमिट में ही खाएं.

4- शुगर लेवल बढ़ाता है- जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें केला खाना काफी नुकसान दे सकता है. केले में नेचुरल शुगर होता है जिससे शुगर लेवल बढ़ा सकता है. इसलिए ज्यादा शुगर वाले लोगों को केला कम ही खाना चाहिए.

5- दांतों में परेशानी और माइग्रेन- अगर आप ज्यादा मात्रा में केला खाते हैं तो दांतों में सड़न पैदा हो सकती है. केले में अमीनो एसिड टाइरोसिन होता है, जो बॉडी में टायरामाइन में बदल जाता है. इससे माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है. अस्थमा वाले लोगों को भी लिमिट में केला खाना चाहिए. कई लोगों को केला खाने से सूजन और दूसरी एलर्जी भी हो सकती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info